Published On : Tue, Jun 6th, 2017

किसान आंदोलन का बाजार पर दिखने लगा असर

Advertisement

नागपुर:
किसानों के आंदोलन का असर बाजार पर दिखने लगा है। बीते 6 दिनों से राज्य भर में कर्जमुक्ति के साथ अन्य माँगो को लेकर किसान हड़ताल पर है। नागपुर में वेजिटेबल्स की दो प्रमुख मंडी कलमना और फुले मार्केट में हड़ताल का असर दिखाई देने लगा है। सोमवार से महात्मा फुले मार्केट में जिले और विदर्भ से आने वाली सब्जियाँ माँग के अनुरूप नहीं पहुँच रही है जिससे हरी सब्जियों के दामों में दोगुनी बढ़ोत्री हो गयी है। फुले मार्केट में व्यापारियों के नेता शेख हुसैन के मुताबिक किसानों की हड़ताल का असर अब बजार में दिखाई देने लगा है।

सोमवार और मंगलवार को माँग के अनुरूप माल न आने की वजह से दलाल उनके पास पहले की ही सब्जियां और फल बेच रहे थे पर अब किसान अपना माल लेकर बाजार नहीं पहुँच रहे है जिससे किसानो के पास माल का आभाव हो चला है। जिस वजह से सब्जियाँ महंगी हो गयी है। आने वाले दिनों में अगर हालत ऐसे ही रहे तो व्यापारियों के लिए व्यापार करना मुश्किल हो जायेगा।

फुले मार्केट मंडी में माल प्रमुखतः जिले और आसपास के इलाके से आता है जिस वजह से यहाँ ज्यादा असर पड़ रहा है। जबकि शहर के ही दूसरे बाज़ार कलमना मार्केट में राज्य में किसानो की हड़ताल का कोई खास असर अब तक नहीं दिखाई दिया। कलमना मार्केट में युवा आढ़तिया व्यापारी असोशिएशन के अध्यक्ष नंदकिशोर गौर ने किसानों की हड़ताल की वजह से अब तब तक बाजार में किसी खास असर से इनकार कर रहे है। उनके अनुसार कलमना बाजार में माल राज्य के साथ ही देश भर की प्रमुख मंडियों से आता है इसलिए नाशिक को छोड़कर सभी जगहों से सुचारु रूप से सब्जी और फल कलमना मार्केट में पहुँच रहा है।

Gold Rate
June 10 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

राज्य के साथ पडोसी राज्य में भी किसान आंदोलन जोर पकड़ रहा है राज्य के किसानो के समर्थन में मध्यप्रदेश के कई इलाको में किसानो द्वारा आंदोलन शुरू किये जाने की जानकारी सामने आयी है। शहर में राज्य के अलावा मध्यप्रदेश के किसानो का माल भी आता है ऐसे में आने वाले समय में किसानों के आंदोलन की वजह से बाजार के हालत चिंताजनक होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता।

Advertisement
दो से तीन दिन में पहुंचेगा मानसून.. #nagpurnews #latestnews #mansoon #newsupdate

दो से तीन दिन में पहुंचेगा मानसून.. #nagpurnews #latestnews #mansoon #newsupdate

कुंभार समाज को मिट्टी उपलब्ध कराएगी सरकार.. #nagpurnews #newsupdate #bawankule #kumbhar

कुंभार समाज को मिट्टी उपलब्ध कराएगी सरकार.. #nagpurnews #newsupdate #bawankule #kumbhar

दिल्ली में मुनगंटीवार ने उठाए विकास मुद्दे.. #nagpurnews #newsupdate #sudhirmungantiwar #chandrapur

दिल्ली में मुनगंटीवार ने उठाए विकास मुद्दे.. #nagpurnews #newsupdate #sudhirmungantiwar #chandrapur

सिंधुदुर्ग में बढ़ी बांस सोती की लोकप्रियता.. #maharashtranews #latestnews #update

सिंधुदुर्ग में बढ़ी बांस सोती की लोकप्रियता.. #maharashtranews #latestnews #update

15 जून से खुलेंगी आश्रमशालाएं राज्यभर में #nagpurnews #maharashtranews #newsupdate

15 जून से खुलेंगी आश्रमशालाएं राज्यभर में #nagpurnews #maharashtranews #newsupdate

यशोमती के आरोपों पर बोडे का पलटवार #maharashtranews #politicsnews #latestnews

यशोमती के आरोपों पर बोडे का पलटवार #maharashtranews #politicsnews #latestnews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges