Published On : Sun, Sep 2nd, 2018

फैंसी नंबर प्लेट पर कार्रवाई शुरु

Advertisement

नागपुर: फैंसी नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. लोग अपने नंबर में बदलाव कर मामा, दादा, पापा, भाऊ और हॉट आदि शब्द लिखकर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं, लेकिन इससे उनकी गाड़ी का नंबर पहचानना पुलिस के लिए मुश्किल हो जाता है.

नियमों को ताक पर रखने वाले ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया.

Gold Rate
Apr 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,100/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आंकड़ों में बदलाव कर अलग-अलग शब्द बनाने वाले 41 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

इसके अलावा बिना नंबर प्लेट और दिखाई न देने वाली खराब नंबर प्लेट पर 123 चालान किए गए.

पुलिस ने आगे भी यह कार्रवाई जारी रहने की चेतावनी दी है. लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement