Published On : Wed, Sep 29th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

फर्जी फेसबुक खाते से की युवती की बदनामी

Advertisement

नागपुर: एक अज्ञात आरोपी ने पीड़ित युवती के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना लिया। उस अकाउंट से वह उसकी तमाम तसवीरें और अश्लील मैसेज भेजकर और सांझा कर लोगों में उसकी बदनामी करने लगा। पीड़िता को जब दोस्तों और रिश्तेदारों ने मामले की जानकारी दी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मानकापुर पुलिस ने 23 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उस अज्ञात आरोपी ने अक्टूबर 2020 में युवती के नाम से फेक फेसबुक खाता बनाया था। वह इस फेक आयडी से उसके अश्लील फोटो और मैसेज पोस्ट कर लड़की को बदनाम कर रहा था। एक रिश्तेदार ने पीड़िता से फेसबुक पर अश्लील सामग्री पोस्ट करने के बारे में पूछा।

Gold Rate
Mar 2nd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,67,000/-
Gold 22 KT ₹ 1,55,300/-
Silver/Kg ₹ 2,87,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जब उसने जांच की तो हैरान रह गई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विनयभंग समेत आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आईपी एड्रेस के ज़रिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement