Published On : Mon, Dec 19th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

‘महाराष्ट्र के समग्र विकास के लिए फडणवीस का सीएम बनना जरूरी’

Advertisement

बावनकुले ने उठाई मांग

नागपुर: महाराष्ट्र के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवनकुले ने एक बार फिर देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। उनका यह बयान महाराष्ट्र में शीतकालीन सत्र से पहले आया है। उन्होंने कहा कि जब तक मैं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हूं तब तक देवेंद्र फडणवीस को राज्य के “समग्र विकास” के लिए फिर एक बार महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बवनकुले ने कहा कि फडणवीस ने हर समाज को न्याय दिलाने के लिए काम किया है फिर चाहे मराठा हो धनगर हो या कोई दूसरा समाज हो। नागपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए, बावनकुले ने कहा कि जब तक मैं भाजपा की राज्य इकाई का अध्यक्ष हूं, फडणवीस को सीएम बनना चाहिए।

इससे पहले महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा था पार्टी ने भारी मन से फैसला किया है कि बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को फडणवीस के बजाय राज्य का मुख्यमंत्री बनना चाहिए। वहीं अब बावनकुले की टिप्पणी ने विपक्षी दलों को बोलने का मौका दे दिया, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने कहा कि इससे पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वर्तमान सीएम शिंदे का कोई मूल्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति ही महाराष्ट्र को आगे ले जा सकता है, तो वह देवेंद्र फडणवीस हैं। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है। भाजपा ने 30 जून को घोषणा की कि शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। पूर्व सीएम फडणवीस ने भी कहा था कि वह सरकार से बाहर रहेंगे, लेकिन कुछ ही घंटों में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने घोषणा की कि फडणवीस डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगे।

Advertisement
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews

स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews

बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha

बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha

बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews

बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews

कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha

कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha

पेपर लीक, बेरोजगारी पर सरकार घिरी ...#breakingnews #news #maharashtranews #vidarbha #nagpurnews

पेपर लीक, बेरोजगारी पर सरकार घिरी ...#breakingnews #news #maharashtranews #vidarbha #nagpurnews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges