Published On : Fri, Dec 30th, 2016

पृथक ओबीसी मंत्रालय और नासुप्र बर्खास्त करने पर मुख्यमंत्री का जोरदार सत्कार

Advertisement

devendra-fadnavis-1
नागपुर:
शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास ‘रामगिरि’ पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान किए गए वायदे निभाने पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस का पुष्पगुच्छ और पुष्पमाल से आत्मीय सत्कार किया। अपने सत्कार के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार समाज के गरीब और कमजोर तबके के चहुँमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि जल्दी से जल्दी गरीब और कमजोर लोग मुख्यधारा में शामिल हो सकें।

उल्लेखनीय है कि फड़णवीस नीत राज्य की भाजपा-शिवसेना सरकार ने हाल ही दो बड़े फैसले किए हैं, जिसका नागपुर महानगर पालिका समेत जिले के अन्य स्थानीय निकाय चुनावों पर प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए भाजपा कोई मौका न गंवाते हुए इन निर्णयों को अपने हित में करने की कोशिश में जुट गई है। महाराष्ट्र सरकार ने ओबीसी समुदाय की प्रलंबित मांगों और इस समुदाय के विकास के लिए खास तौर पर ध्यान देने के लिए पृथक ओबीसी मंत्रालय का ही निर्माण कर दिया है। इसी तरह नागपुर सुधार प्रन्यास को बर्खास्त करने की प्रक्रिया को सैद्धांतिक मंजूरी कैबिनेट द्वारा अभी दो दिन पहले ही दी गई है।

मुख्यमंत्री का सत्कार करने वालों भाजपा नेताओं में महापौर प्रवीण दटके, विधायक गण सर्वश्री सुधाकर कोहले, डॉ. मिलिंद माने, विकास कुंभारे, कृष्णा खोपड़े, सुधाकर देशमुख शामिल थे। साथ ही ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नानाभाऊ उमाठे, शहर भाजपा महामंत्री संदीप जोशी, बलवंत जिचकर, डॉ. कल्पना पांडे, नंदीताई जिचकर, भोजराज दुबे, मोहन मते, गोपाल बोहरे, गिरीश देशमुख, जयप्रकाश गुप्ता, विजय महतकर, विवेक तरासे, मीना तिड़के, कीर्ति अजमेरा, ओंकारेश्वर गुरव, रमेश चोपड़े और भाजपा के समस्त पदाधिकारी, पार्षद एवं प्रतिनिधि शामिल थे।

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

devendra-fadnavis-2
devendra-fadnavis-3

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.