नागपुर : नागपुर के पांचपावली थाना क्षेत्र में फेसबुक पर हुई दोस्ती एक 34 वर्षीय महिला के लिए दर्दनाक साबित हुई। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी की बात करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पांचपावली थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की पहचान फेसबुक के माध्यम से तुषार इंदुरकर नामक युवक से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने महिला को शादी का भरोसा दिलाया और अपने घर में आयोजित एक कार्यक्रम में बुलाया।
पीड़िता का आरोप है कि 24 जून 2023 की रात आरोपी उसे घर के पीछे खुली जगह पर ले गया, जहां शादी का वादा कर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि आरोपी लंबे समय तक शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा।
महिला ने जब आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने कथित रूप से उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी की एक रिश्तेदार महिला ने भी पीड़िता को अपमानित करते हुए घर से भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी।
मामले में पांचपावली पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी समेत विभिन्न धाराओं के तहत दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की आगे जांच की जा रही है।
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY





