Published On : Wed, Mar 13th, 2019

परीक्षा विभाग लॉकर से लाखों रुपए चोरी मामले को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान

Advertisement

एनएसयूआई ने लगाए कुलगुरु समेत परीक्षा नियंत्रक पर गंभीर आरोप

नागपुर: नागपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के लॉकर से लाखों रुपए गायब होने पर एनएसयूआई की तरफ से पुलिस कार्यवाही की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. सभी के हस्ताक्षरोंवाला ज्ञापन राज्य के राज्यपाल, को भेजकर उचित कार्यवाही की मांग की जाएगी.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

लॉकर से लाखों रुपए गायब होने की बात परीक्षा नियंत्रक और कुलगुरू दोनों ने भी मानी है, लेकिन अब तक किसी पर भी कार्यवाही नहीं की गई.

परीक्षा विभाग में लाखों की चोरी की रिपोर्ट सबसे पहले नागपुर जिला एनएसयूआई ने अंबाझरी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी. इस दौरान संदेह दो लोगों पर जताया गया जिसमें परीक्षा विभाग के अधिकारी या प्रोमार्क के कर्मचारी का नाम लिया गया है. क्योंकि यही वे लोग है जो परिक्षा भवन में कभी भी और कहीं भी बेरोकटोक आना जाना करते हैं.

Advertisement

नागपुर विश्वविद्यालय से जब एनएसयूआई द्वारा अधिकारिक तौर पर पूछा गया तो कुलगुरु और परीक्षा नियंत्रक ने किसी का भी नाम लेने से इंकार कर दिया. इस पर एनएसयूआई की ओर से आरोप लगया गया है कि यह बात कुलगुरु और परीक्षा नियंत्रक को पता है कि परीक्षा भवन से चोरी किसने की है, फिर भी नाम उजागर नहीं किए जा रहे हैं.

प्रोमार्क या परीक्षा भवन के अधिकारियों में से चोरी किसने की है यह बात कुलगुरू और परीक्षा नियंत्रक को पता है परंतु आज परीक्षा भवन में कार्यरत हर एक अधिकारी चोर की नजर से देखा जा रहा है और इसके लिए एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कुलगुरु, प्र.कुलगुरु और परीक्षा नियंत्रक से इस्तीफे की मांग की.

हस्ताक्षर अभियान जिला अध्यक्ष आशीष मंडपे और महासचिव प्रतिक कोल्हे के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर कर पुलिस कार्यवाही की. इस दौरान प्रदेश महासचिव अजीत सिंह, जिला महासचिव प्रणव सिंह ठाकुर, ऋषि भोयर, आशीष राउत आदि प्रमुखता से उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.