Published On : Fri, Apr 1st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

PF अकाउंट पर टैक्स, दवा महंगी… आज से हो रहे इन बदलावों का आपकी जेब पर सीधा असर

Advertisement

भारत में एक अप्रैल के साथ ही एक नया साल यानी देश का नया वित्त वर्ष शुरू हो जाता है. ये तारीख सैलरी क्लास से लेकर आम आदमी तक की जिंदगी में कई बदलाव लेकर आती, क्योंकि इस दिन से कई सरकारी नियम बदल जाते हैं. हम बात करेंगे ऐसे ही कुछ नियमों के बारे में जो अब सीधा आपकी जेब पर असर डालेंगे…

क्रिप्टो पर लगेगा टैक्स
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने फरवरी में जो आम बजट पेश किया था. उसके प्रावधान आज से ही देश में लागू हो जाएंगे. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र रहा है क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स (Tax on Cryptocurrency) लगाना. आज से अगर आपको क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर कोई आय होती है, तो सरकार इस पर 30% तक कर की वसूली करेगी. इस तरह के ट्रांजैक्शन पर 1 जुलाई से सरकार 1% टीडीएस लेना भी शुरू करेगी.

PF अकाउंट पर टैक्स
आयकर नियमों में आज से एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है. ये नियम आपके पीएफ खाते (EPF Account) में होने वाली बचत से जुड़ा है. नए नियम के मुताबिक अगर आपके पीएफ खाते में सालाना योगदान 2.5 लाख रुपये तक है, तो आपको कोई कर नहीं देना होगा. जबकि इससे अधिक का योगदान करने वालों को बाकी राशि पर टैक्स देना होगा. इससे सबसे ज्यादा प्राइवेट नौकरी वाले वो लोग प्रभावित होंगे, जिनकी सैलरी ज्यादा है.

बुखार की दवा महंगी
सिरदर्द से लेकर बुखार तक में काम आने वाली पैरासिटामोल दवा आज से महंगी होने जा रही है. दरअसल सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए करीब 800 दवाइयों की कीमत 10.7% तक बढ़ाने का फैसला किया है. इसमें नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसंस में आने वाली दवाएं शामिल हैं. ये दवाएं बुखार, संक्रमण, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, त्वचा रोग और एनीमिया के इलाज में काम आती हैं और इनमें पैरासिटामोल, फेनोबार्बिटोन, फिनाइटोइन सोडियम, एजिथ्रोमाइसिन, सिप्रोफ्लोक्सासिन हाइड्रोक्लोराइड और मेट्रोनिडाजोल जैसी दवाएं शामिल हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.