Published On : Fri, Apr 1st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

चौराहों पर जलाया चूल्हा, वाहनों पर हार; कांग्रेस ने जगह-जगह किया महंगाई मुक्त भारत आंदोलन

Advertisement

नागपुर. कांग्रेस की ओर से शहर के चौराहों, पेट्रोल पंपों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महंगाई के विरोध में कई तरीकों से आंदोलन कर रोष जताया गया. कहीं महिलाओं ने चौराहों पर चूल्हा जलाया और गैस सिलेंडर के दामों की बढ़ोतरी के खिलाफ नाराजी जताई तो कहीं युवाओं ने पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहनों पर पुष्पहार चढ़ाकर निषेध जताया. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पूरे एक सप्ताह तक महंगाई मुक्त भारत आंदोलन की घोषणा की गई थी.

इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से विविध स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई. भाजपा सरकार के खिलाफ ब्लाक निहाय आंदोलन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम जनता को लूट कर रही है.

खाद्य तेल सहित अन्य जीवनावश्यक वस्तुओं के दामों में 33 फीसदी का इजाफा हो चुका है. लोगों के घरों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है. आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. पेट्रोल-डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं जिससे अन्य वस्तुएं भी बेभाव होती जा रही हैं. जनता की खुलेआम लूट करने वाली इस सरकार ने चुप्पी साध रखी है.

जेबों पर डाल रही डाका
सभी 6 विधानसभा निहाय ब्लाक अध्यक्षों के नेतृत्व में अलग-अलग जगहों पर आंदोलन किये गए. विधायक अभीजीत वंजारी, इरशाद अली, ज्ञानेश्वर ठाकरे, प्रमोद ठाकुर सहित पदधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया. वंजारी ने कहा कि यह सरकार नागरिकों की जेबों पर कई तरीकों से डाका डालने का काम कर रही है. गरीब जनता का जीना मुहाल हो गया तो मध्यम वर्ग त्रस्त है.

Advertisement

मोदी सरकार मनमानी पर उतर आई है. इस दौरान पंकज थोरात, मोतीराम मोहाडीकर, गोपाल पट्टम, पंकज निघोट, रजत देशमुख, राजकुमार कमनानी, संजना देशमुख, अब्दुल शकील, इरशाद मलिक, रमन पैगवार, आशीष दीक्षित, पिंटू बागडी, नंदा पराते, सरस्वती सलामे, रिजवान खान, निर्मला बोरकर, कुंदा हरडे, वंदना मेश्राम, रीना चव्हाण, केतन ठाकरे, सुनील जाधव, ओमप्रकाश महतो, सतीश पारेख, निशा खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए.

युकां ने निकाला महंगाई रथ
युकां प्रदेश अध्यक्ष कुणाल राऊत के नेतृत्व में मध्य नागपुर में अग्रसेन चौक से भगवागर चौक तक महंगाई का रथ निकाला गया. इस दौरान बंटी शेलके, तौसीफ खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. महंगाई रथ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की होर्डिंग्स लगाई गई थी. रस्सी बांधकर कार्यकर्ता रथ को खींचते हुए महंगाई मुक्त भारत का नारा लगा रहे थे. राऊत ने कहा कि 2014 से केन्द्र में मोदी सरकार है. तब से लेकर आज पेट्रोल-डीजल-गैस के दामों में जमीन आसमान का फर्क है.

प्रधानमंत्री झूठे आश्वासन देकर जनता की दिशाभूल करते हैं. अब तक एक भी आश्वासन पूरा नहीं किया. अबकी बार महंगी सरकार का नारा देते हुए कार्यकर्ता रथ को खींचते हुए चलते रहे. इस दौरान याज्ञवल्क्य जिचकार, आकाश गुजर, इरफान काजी, तनवीर अहमद विद्रोही, अनुराग भोयर, नेहा निकोसे, मिथिलेश कान्हेरे, रौनक चौधरी, रिजवान बेग, सागर चव्हाण, सहदेव गोसावी, नयन तरवटकर, अजिंक्य बोडे, ऑगीस्टन जोन, अखिलेश राजन, चैतन्य वैद्य, विजय मिश्रा, शुभम सोनटक्के, नीलेश शिंदे, आदित्य वैद्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

जाटतरोड़ी में प्रदर्शन
ईंधन दर वृद्धि और महंगाई के विरोध में इंदिरानगर जाटतरोड़ी चौक पर ब्लाक अध्यक्ष पंकज थोराज के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रशांत ढाकने, जॉन थॉमस, हेमंत चौधरी, सुनील जाधव, रीमा चौहान, लीना कटारे, ओमप्रकाश महतो, राजू मिश्रा, नीतिन बोटरे, भगवान बोरकर, दिनेश चौधरी, भरत डोईफोडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.