Published On : Thu, Sep 18th, 2014

भंडारा : ईवीएम का संगणकीय तरीके से मिश्रण


विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों के सामने हुआ मिश्रण

EVM
भंडारा। 
जिले में पहुंची ईवीएम (इलेक्शन वोटिंग मशीन) को आज संगणकीय तरीके से एक-दूसरे से मिला दिया गया. इससे यह पता नहीं चल पाएगा कि कौनसी ईवीएम
किस क्षेत्र में भेजी जाएगी. जिलाधीश कार्यालय के परिषद कक्ष में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. उनके सामने ही बैलेट और कंट्रोल यूनिट का मिश्रण किया गया.

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. माधवी खोडे, उपजिलाधिकारी (निर्वाचन) मिलिंद बनसोड़, जिला आपूर्ति अधिकारी अनिल बनसोड़, भंडारा के उपविभागीय अधिकारी डॉ. संपत खिलारी, तुमसर के उपविभागीय अधिकारी अशोक लटारे, साकोली के उपविभागीय अधिकारी तलमले, जिला सूचना अधिकारी संदीप लोखंडे ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस मिश्रण के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी. इस अवसर पर भंडारा, तुमसर और साकोली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों को दी जाने वाली ईवीएम के संगणकीय मिश्रण का प्रिंट आउट राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिया गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
May 05- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,48,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above