Published On : Mon, Oct 29th, 2018

Video : ईशा गुप्ता ने वीडियो में की ऐसी हरकत, बौखलाए फैन्स ने किया जमकर ट्रोल

Advertisement

बॉलीवुड फिल्मों से गायब हो चुकी अभिनेत्री ईशा गुप्ता इन दिनों अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं. ईशा अपने सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. जहां वो अपनी कई तरह की तस्वीरों को साझा करती रहती हैं. हाल ही में ईशा ने अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा किया है. इस वीडियो में ईशा फैन्स को मिड‍िल फ‍िंगर दिखा रही हैं, देखिए ईशा का यह वीडियो.

ईशा की इस हरकत से उनके फैन्स काफी नाराज हो गए हैं. और ऐसे में कई ने तो उन्हें ट्रोल भी कर दिया . जी हां आपको बता दें, ईशा की इस हरकत के बाद यूजर्स ने उन्हें कई तरह की सलाह भी दी हैं. वहीं ईशा के लिए यूजर ने लिखा सभी को ईशा को अनफॉलो कर देना चाहिए. वहीं एक यूजर ने लिखा ” फ्रेस्ट्रेटेड लेडी ”. वहीं एक यूजर ने लिखा ”क्या ये सब करना जरुरी है”

वाकई ईशा बहुत बुरी तरह से ट्रोल हुईं हैं वहीं एक यूजर ने लिखा है की ”अगर उंगली में दिक्कत है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए. वहीं कुछ ने लिखा तुम येही कर सकती हो .” ईशा इन दिनों फिल्मों से गायब हैं जहां वो इस वक्त सिर्फ मॉडलिंग कर रही हैं. आखरी बार ईशा अजय देवगन के साथ फिल्म बादशाहो में नजर आईं थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.