
नागपुर : नागपुर जिले के उमरेड तहसील के बेला गांव के पास मौजा-खुर्सापार किन्हाला में स्थित मेसर्स आइडियल एनर्जी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के थर्मल पावर प्लांट के विस्तार को केंद्र सरकार से पर्यावरण मंजूरी मिल गई है।
कंपनी ने इस संबंध में पब्लिक नोटिस जारी कर आम जनता को सूचित किया है।
” क्या है मंजूरी ”
भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नई दिल्ली ने EC पहचान संख्या EC26A0601MH5585463N (फाइल नंबर J-13012/06/2025-IA.I(T)) दिनांक 26/10/2026 के तहत पर्यावरण क्लीयरेंस प्रदान की है।
मंजूरी के तहत मौजूदा 1×270 मेगावाट सब-क्रिटिकल TPP का विस्तार कर इसे 620 मेगावाट किया जाएगा। इसके लिए 2×175 मेगावाट के दो नए सब-क्रिटिकल कोल फायर्ड पावर प्लांट (CFPP) यूनिट जोड़े जाएंगे।
“दस्तावेज कहां देख सकते हैं ”
पर्यावरण मंजूरी पत्र की कॉपी इन कार्यालयों में उपलब्ध है –
1. सचिव, MoEF & CC, IA-Division, MoEF & CC
2. सदस्य सचिव, MPCB मुंबई
3. क्षेत्रीय कार्यालय, MoEF & CC, नागपुर
4. जिलाधिकारी, नागपुर
5. क्षेत्रीय कार्यालय, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नागपुर
इसके अलावा यह पत्र पर्यावरण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://parivesh.nic.in पर भी देखा जा सकता है।



