Published On : Fri, Dec 23rd, 2016

कामठी रोड एलोवेटेड फ्लाईओवर का भूमिपूजन

Advertisement

elevated-road-flyover-is-to-be-inaugurated-on-kamptee

नागपुर – शहर में करीब 1510 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ,केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के हस्ते भूमिपूजन किया गया। इनमें लिबर्टी टाकीज से पागलखाना चौक तक ओवर ब्रिज के काम का भी भूमिपूजन किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने बताया कि आने वाले दिनों में नागपुर में कई विकास कार्य होने वाले हैं। नागपुर देश का सबसे बेहतरीन शहर होगा।

आज जिन कार्यों के भूमिपूजन किए गए उनमें लिबर्टी टाकीज से पागलखाना चौक तक एलोवेटेड फ्लाईओवर , जीरो माइल से ऑटोमोटिव चौक तक 230 करोड़ की लागत से सीमेंट रोड ,आरबीआई चौक से टेलीफोन एक्सचेंज चौक तक 220 करोड़ की लागत से सीमेंट रोड के काम शामिल हैं। इसके अलावा 607 करोड़ की लागत से जीरो माइल से कामठी रोड गुरुद्वारा तक 2.2 किलोमीटर में मेट्रो टनल रोड का भी भूमिपूजन किये जाने की जानकारी नितिन गड़करी ने दी। श्री गड़करी के मुताबिक मेट्रो के टनल रुट का प्रोजेक्ट तैयार है जल्द ही इसे एनएचएआय की मंजूरी भी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि मेट्रो के विस्तार के लिए इस टनल को बनाया जाना बेहद जरुरी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.