नागपुर: जिले में केंद्रीय उज्ज्वला योजना का शुभारंभ करने नागपुर पहुँचे पेट्रोलियम मंत्री ने समृद्धि महामार्ग को लेकर अहम घोषणा की। प्रधान ने इस परियोजना को मध्य भारत के आर्थिक विकास के बेहद महत्वपूर्ण करार दिया। पेट्रोलियम मंत्री ने इस महामार्ग के साथ तीन पाइपलाइन पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा बिछाये जाने की जानकारी दी।
इस महामार्ग के साथ जिन तीन पाइप लाइन को बिछाया जायेगा उसमे एक पेट्रो कैमिकल ,एक पेट्रोल डिजल और एक गैस की पाइप लाइन होगी इतना ही नहीं देश में मध्य में स्थित नागपुर में उड़ीसा से भी डेढ़ हजार किलोमीटर की गैस पाइप लाइन बिछाये जाने की जानकारी पेट्रोलियम मंत्री ने दी। प्रधान ने कहाँ मध्य भारत में विकास के लिए नागपुर भविष्य में बड़ी भूमिका निभाएगा। विकास के पैमाने का अंदाज आज के नागपुर को देख कर लगाया जा सकता है।
समृद्धि महामार्ग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट है उन्होंने ही इस महामार्ग से गैस की पाइपलाइन बिछाने की अपील केंद्र सरकार से की थी प्रधान की इस घोषणा पर उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री का आभार माना। वही नितिन गड़करी ने कहाँ की समृद्धि महामार्ग से औद्योगिक विकास होगा और इस वजह से रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
धंतोली से एक ही परिवार के 5 सदस्य रहस्यमय तरीके से लापता...
दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews
Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj...
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews
कमाल चौक स्थित हैमर्स कैफे पर पांचपावली पुलिस का छापा #nagpurnews #hukka...




