Published On : Fri, Jan 27th, 2017

मंगलसूत्र, कंगन, बिंदी से चुनाव प्रचार सामग्री

Advertisement

election campaign
नागपुर:
 नागपुर के शुक्रवारी तालाब परिसर निवासी नीलेश नाशिककर को महिलाओं के उपयोग की वस्तुओं से चुनाव प्रचार सामग्री बनाने में महारत हासिल है। नीलेश बीते 22 साल से महिलाओं के उपयोग में आनेवाली वस्तुएं जैसे मंगलसूत्र, कंगन, बिंदी, छल्ले आदि से आकर्षक प्रचार सामग्री बनाते आ रहे हैं। नीलेश हर राजनीतिक दल के हिसाब से चुनाव प्रचार सामग्री बनाते हैं और प्रत्येक चुनाव में इन सामग्रियों का खूब इस्तेमाल भी राजनीतिक दल करते रहे हैं। नीलेश नाशिककर की इन धुनाव सामग्रियों की नागपुर के साथ, महाराष्ट्र के अन्य जिलों में और राज्य के बाहर देश के सभी प्रदेशों यानी जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर मिजोरम तक हर कहीं खपत होती है।

नागपुर टुडे से विशेष बातचीत में नीलेश नाशिककर ने बताया कि वह विविध राजनीतिक दलों के लिए उनके पार्टी चिन्ह वाले बैनर, बिल्ले तो बनाते ही हैं साथ में विविध राजनीतिक दलों की मांग के अनुरुप उनकी पार्टी के चिन्हयुक्त मोबाइल कवर, टी-शर्ट, पर्स, ब्रेसलेट, अंगूठी, बनियान भी बनाते हैं। उन्हें उम्मीद है कि दो-एक रोज में नागपुर महानगर पालिका के चुनाव के लिए उनकी बनायी सामग्री का इस्तेमाल राजनीतिक दल के उम्मीदवार करने लगेंगे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.