Published On : Fri, May 22nd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर के लश्करी बाग में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या

करीबी पर शक, प्रॉपर्टी और लेन-देन के एंगल से जांच

नागपुर : Lashkari Bagh इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग महिला की उसके ही घर में गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया। यह सनसनीखेज वारदात Panchpaoli Police Station थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक महिला की पहचान Indu Kishor Chavan (68) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, इंदु चव्हाण अपने पति किशोर चव्हाण के साथ लश्करी बाग की गली नंबर 3 में रहती थीं। पारिवारिक मतभेदों के चलते इंदु घर की ऊपरी मंजिल पर रहती थीं, जबकि उनके पति नीचे की मंजिल पर रहते थे।

Gold Rate
May 22- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,71,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह पानी की टंकी भरने के बाद पति किशोर चव्हाण पत्नी को देखने ऊपर गए। काफी आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने देखा कि कमरे के बाहर ताला लगा था और चाबी पास की खूंटी पर टंगी हुई थी। कमरे के पास पहुंचते ही तेज दुर्गंध आने लगी।

शक होने पर जब उन्होंने दरवाजा खोला तो अंदर इंदु चव्हाण खून से लथपथ फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही Nagpur City Police की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस को हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू का कवर भी बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि हत्या किसी करीबी या परिचित व्यक्ति ने की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक प्रॉपर्टी विवाद और ब्याज के लेन-देन को लेकर भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement