Published On : Fri, Mar 13th, 2020

कोरोना वायरस से बचने के लिए नियमावली जारी करे शिक्षा उप -संचालक

Advertisement

नागपुर– आरटीई एक्शन कमेटी की ओर से नागपुर के शिक्षा विभाग के उप -संचालक शिक्षण को ज्ञापन दिया गया है. जिसमें कोरोना वायरस की नियमावली जारी करने की अपील की गई है. कोरोना वायरस स्कुल के विद्यार्थी में पाए गए हैं .

जिसके कारण पालकों में खलबली मच गई है, और आज की परिस्थिति में भी वायरस की रोकथाम के लिए कोई पर्याप्त व्यवस्था स्कूलों द्वारा नहीं की गई है .

Gold Rate
Feb 18 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,40,700 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसलिए कमेटी ने शिक्षा उपसंचालक से अनुरोध किया है कि सभीस्कूलों में विद्यार्थियों को नियमावली के तहत हैंड वॉश, सैनीटाइजर तथा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था हो और बच्चों को एक साथ बैठकर भोजन करने तथा सम्पर्क में न आने कि जानकारी दी जाए और स्कूलों को 20-25 दिन की छुट्टी दें .
जिससे कोरोना वायरस से स्वयं सुरक्षित रहे अपने पालकों के साथ. इस ओर ध्यान देते हुए उचित कार्रवाई करने की विनंती की गई हैं जिससे बाल अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा हो सके .

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement