Published On : Thu, Jul 28th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मोदी सरकार से जवाब मांगा तो सोनिया एवं राहुल गांधी के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की: विकास ठाकरे

Advertisement

कांग्रेस शहर अध्यक्ष एवं विधायक ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
ज़ालिम मोदी सरकार के खिलाफ दुसरे दिन भी जारी रहा कांग्रेस का सत्याग्रह


नागपुर: केंद्र सरकार ने दूध, दही, तेल, घी, खाद्य सामग्री समेत सभी वस्तुओं पर जीएसटी लगा दिया है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस एवं विपक्ष की अन्य पार्टियां जीएसटी महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना के मुद्दों पर संसद में आवाज उठाने की लगातार कोशिश कर रही हैं। इसलिए ईडी द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए झूठे मामले तैयार कर सोनिया गांधी से पूछताछ की जा रही है।

ईडी अधिकारियों के समक्ष लगातार दूसरे दिन सोनिया गांधी को उपस्थित होना पड़ा। इसके विरोध में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले के निर्देशानुसार एवं नागपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विकास ठाकरे के नेतृत्व में प्रवर्तन निदेशालय तथा भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास केंद्र सरकार विविध एजेंसियों के ज़रिए कर रही है। इसी नापाक मंसूबे के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को नोटिस भेजा गया है और ईडी कार्यालय दिल्ली में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Gold Rate
03 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,62 600 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आंदोलनकारियों ने इसकी कड़ी निंदा की। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सुनील केदार, नागपुर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र मुलक, सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष विशाल मुत्तेमवार, वाणिज्य सेल के अध्यक्ष एवं महासिचव अतुल कोटेचा, प्रदेश सचिव उमाकांत अग्निहोत्री, प्रदेश प्रवक्ता अतुल लोंधे, पूर्व पार्षद प्रशांत धवद, प्रो. दिनेश बनबाकोडे, महिला विंग अध्यक्ष नाइश अली, सुरेश भोयर, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि बर्वे, कुंदा राउत,गिरीश पांडव, रमेश पुणेकर, रमण पैगवार, पूर्व अध्यक्ष शेख हुसैन, संदेश सिंगलकर, नंदा पराते, राजा तिडके, वसीम खान, मिलींद दुपारे, दिनेश तराले, देवेद्र रोटेले, राजेश पौनीकर, ज्ञानेश्वर ठाकरे, पिंटू बागडी, विवेक निकोसे, गोपाल पटटम, आशीष दिक्षीत, नरेद्र लिल्लारे,सेवादल अध्यक्ष प्रविण आगरे, ब्लाॅक अध्यक्ष,युवराज वैद्य,मोतीराम मोहाडीकर,प्रविण गवरे,विश्वेश्वर अहिरकर,ईरशाद मलिक,देवेद्र रोटेले,प्रमोद ठाकुर,पंकज निघोट,पंकज थोरात,राजकुमार कमनानी,सुरज आवले, सुनिता ढोले, गोपाल पटटम,सुनिल पाटिल,अनिल पांडे,पिंटू बागडी, संजय भिलकर, डाॅ.सुधिर आघाव,चंद्रकांत हिंगे,विवेक निकोसे,मनोज चवरे,योगेश कुंचलवार,सदन यादव,उमेश शाहू, चंद्रकांत बडगे, राजा माहुरे,प्रशांत धाकणे,हेमंत चैधरी,भावना लोणारे,माधुरी सोनटक्के गीता जळगांवकर,योगेश कुंचलवार,पृथ्वी मोटघरे,आनंद तिवारी,विपूल गजभिये,अशोक निखाडे,राजेश कनोजे,नलिनी करागले, पदमा उईके,निलेश खोरगडे,अक्षय डोर्लीकर,अॅड.अक्षय समर्थ,अंजली मडावी,लंकेश उईके,राज खत्री,वर्षा गुजर,रिजवान रुमी समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण शामिल हुए।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement