Published On : Sun, Jul 1st, 2018

दिल्ली- एनसीआर में भूकंप के झटके

Advertisement

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आज 3 बजकर 36 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।

रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.0 आंकी गई हैं। भूकंप का केंद्र राष्ट्रीय राजधानी से लगभग 45 किलोमीटर दूर हरियाणा के सोनीपत में था। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, सोनीपत में भी लोग सुरक्षा के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक किसी दुर्घटना या नुकसान की खबर नहीं आई है।

लेकिन इसकी वजह से लोगों में दहशत का माहौल हो गया है। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके दिल्ली के अलावा हरियाणा (सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, बल्लभगढ़) और यूपी (नोएडा, गाजियाबाद) में भी महसूस किए गए हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.