Published On : Sun, Jul 1st, 2018

धुले में बच्चा चोरी की अफवाह के बाद पांच लोगों की पीट-पीटकर हत्या

Advertisement

मुंबई: महाराष्ट्र के धुले जिले में ग्रामीणों ने बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य होने के संदेह में पांच लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. धुले में साकरी तहसील के राइन पाड़ा गांव में 5 अनजान लोगों को संदिग्ध अवस्था में देख गांव वालों को शक हुआ कि ये बच्चा चोर हो सकते हैं.

इसके बाद गांव वालों ने उन्हें पहले ईंट-पत्थर से मारा और फिर कमरे बंद कर बेरहमी से पीटा. कमरे में इतना मारा गया कि इसी जगह पर पांचों ने दम तोड़ दिया. धुले एसपी के मुताबिक मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

धुले के एसपी ने बताया कि कहा कि कुछ अन्य लोगों के साथ इन पांच लोगों को रेनपाडा इलाके में राज्य परिवहन की बस से उतरते देखा गया था. उन्होंने कहा कि उनमें से एक ने जब एक बच्ची से बातचीत करने का प्रयास किया तो साप्ताहिक रविवार बाजार के लिए वहां मौजूद लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी.

पुलिस ने कहा, ‘भीड़ के हमले में पांच लोग मारे गए.’ पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से अफवाह चल रही थी कि इलाके में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है. उन्होंने कहा कि शव को नजदीकी पिम्पलनेर अस्पताल ले जाया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.