Published On : Thu, Apr 13th, 2017

“कमाओ और पढ़ो योजना” के विद्यार्थियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Advertisement

Nagpur University
नागपुर:
राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की ओर से शुरू की गई योजना ”कमाओ और पढ़ो ” के तहत पिछले 4 महीनों से मानधन नहीं मिला है। जिस वजह से विद्यार्थियों की अब परेशानी बढ़ने लगी है। अब नाराज़ विद्यार्थी आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

इस योजना के तहत शहर में 105 विद्यार्थी शहर के विभिन्न कॉलेजो और विभागों में कार्यरत हैं। जिन्हें ३ घंटे के 150 रुपए मिलते हैं। इस आय से विद्यार्थी किताबें और मेस का खर्च उठाते हैं। लेकिन पिछले 4 महीने से पैसे नहीं मिलने से नाराज विद्यार्थियों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर विद्यार्थी संगठन ने एक सप्ताह का अल्टिमेटम देते हुए मानधन नहीं देने पर कुलगुरु के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

Gold Rate
Mar 18 2026 - Time 10.31Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,400/-
Gold 22 KT ₹ 1,45,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,49,600/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस बारे में विद्यार्थी कल्याण विभाग के संचालक दिलीप कवड़कर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हर महीने विद्यार्थियों को इस योजना के तहत मानधन दिया जाता था। लेकिन पछले 4 महीने से विद्यार्थी जिन विभागों में कार्य कर रहे है, उन विभागों से अटेंडेंस शीट दिए जाने के कारण इनका मानधन रुका हुआ है। जबकि विद्यापीठ के फाइनेंस विभाग को सभी विद्यार्थियों की अटेंडेंस शीट दी जा चुकी है, इस अप्रैल महीने में उन्हें उनका मानधन मिल जाएगा।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement