Published On : Wed, Sep 11th, 2019

युवाओं मे ई-सायकल के प्रति आकर्षण

Advertisement

महा मेट्रो के स्टेशन,कॉलेज और कंपनी में उपलब्ध

नागपुर : महानगर कि सडकों पर अत्याधुनिक ई-सायकल को देखकर राह चलते लोग आश्चर्य चकित हो जाते है. नई नवेली पैडल और बैटरी से चलने वाली ई-सायकल चलाने का उत्साह युवाओं में बढता जा रहा है. फिडर सर्विस के तहत महा मेट्रो कि ओर से ई-सायकल उपलब्ध कराई गई है.ई-

Gold Rate
May 02- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सायकल का उपयोग करने के लिए प्रति सप्ताह ५० से अधिक युवाओं कि संख्या बढती जा रही है . मेट्रो रेल स्टेशन से गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए महा मेट्रो कि ओर से अनेक स्टेशन और शिक्षण संस्थाओं में ई-सायकल उपलब्ध कराई गई है . नाममात्र शुल्क में उपलब्ध इन वाहनों का उपयोग करने वाले कस्टमरों कि संख्या ६५० से अधिक हो चुकी है .दिनों-दिन युवाओं में इसका उपयोग करने कि चाह बढती जा रही है.

महा मेट्रो के रिच-१ मेट्रो लाईन के सीताबर्डी इंटरचेंज स्टेशन के प्रवेश द्वार के समीप १५ ई-सायकल मेट्रो यात्रियों के लिए उपलब्ध है. इसी तरह जय प्रकाश नगर स्टेशन पर १५,एयरपोर्ट स्टेशन पर १५,साऊथ एयरपोर्ट पर १५,खापरी स्टेशन पर १ ई-सायकल उपलब्ध है .

महा मेट्रो को रिच-३ के लोकमान्य नगर स्टेशन पर १५,सुभाष नगर स्टेशन पर १५,इन्स्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर्स स्टेशन पर १५ ई-सायकल उपलब्ध कराई गई है .

इनके अलावा युवा और नौकरीपेशा वर्ग के लिए प्रियदर्शिनी कॉलेज में २२,केडीके कॉलेज में ६, लक्ष्मीनगर चौक पर ११, मिहान स्थित एचसीएल कंपनी मे ४, सिव्हील लाईन स्थित वॉकरस्ट्रीट पर ३०, एम्स में १४,सेन्ट्रल एव्हेन्यू स्थित दोसर वैश्य चौक पर १,तथा हिंगणा डेपो में २० ई-सायकल उपलब्ध है ! इनका उपयोग विशेषकर १९ से ३० वर्ष आयु के कस्टमर कर रहे है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement