Published On : Sat, May 9th, 2020

एनएसयूआई सदस्यों के कारण विद्यार्थियों का सामान सही और सुरक्षित रखा गया

Advertisement

नागपूर– नागपूर यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज स्थित यूनिवर्सिटी के होस्टल को कल 8 तारीख को प्रशासन के आदेश अनुसार क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील किया जा रहा था, लेकिन वहां पर छात्रावास में रहने वाले छात्रों के सामान सभी रूम में पहले से थे.

जब यह वैश्विक आपदा आई तो सभी छात्र छात्रावास में ही अपने सामान को छोड़ कर घर चले गए थे . लेकिन प्रशासन के आदेश आने पर छात्र विद्यापीठ प्रशासन द्वारा छात्रों के रूमो के ताले तोड़कर उनके सामान को इधर उधर रखा जा रहा था.

जिसकी सूचना मिलने पर तुरंत एनएसयूआई हरकत में आयी और वहां जाकर निरीक्षण किया. वहां जाकर कर्मचारियों और अधिकारियों से अनुरोध किया कि पूरे सामान का पंचनामा हो, वीडियो रिकॉर्डिंग हो, और सामान को सही रूप से सील करके अच्छे से रखा जाए.

Advertisement

इस अनुरोध को विद्यापीठ प्रशासन ने मानते हुए वहां पर सभी चीज की व्यवस्था की, साथ ही साथ एनएसयूआई द्वारा छात्रों के सामान को सही रूप से रखने के लिए सामग्री भी उपलब्ध कराई गई. इस दौरान एनएसयूआई की तरफ से महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष अभिषेक वर्धन एवं कांग्रेस कमेटी के प्रमोद सिंह ठाकुर वहां पर उपस्थित थे और इनकी मौजूदगी में हीं सामान को ठीक से रखा गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.