नागपुर : नाशिक विभागीय आयुक्त कार्यालय के राजस्व विभाग उपायुक्त डॉ. संजय कोलते का तबादला नागपुर विभागीय आयुक्त में मनरेगा आयुक्त के तौर पर किया गया था। डॉ. कोलते ने सोमवार 8 मई को पदभार ग्रहण किया। अतिरिक्त प्रभारी अपर आयुक्त अरुण उन्हाले ने उन्हें कार्यभार सौंपा। डॉ. कोलते मूल रूप से जलगांव के हैं। वे 1994 कॅडर के प्रशासकीय सेवा के अधिकारी हैं। 12 मार्च 1994 को उनकी प्रशासकीय सेवा में नियुक्ति हुई। जलगांव, नाशिक, धुले, मुंबई, पुणे के विभिन्न प्रशासकीय पदों पर कार्य चुके हैं। सफल और उत्कृष्ट सेवा के लिए वे कई बार सम्मानित भी हो चुके हैं।
Featured Products
Advertisement








