Published On : Thu, Aug 12th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

डॉ. रीचा सुगंध नागपुर शहर (जिला) कॉंग्रेस कमिटी डॉक्टर्स सेल की सचिव नियुक्त

Advertisement

नागपुर: प्रख्यात सामजसेवी श्री. प्रताप मोटवानी की मानस पुत्री, डॉ. रीचा सुगंध की नियुक्ति डॉ. रीचा सुगंध नागपुर शहर कॉंग्रेस कमिटी डॉक्टर्स सेल में सचिव पद पर की गई है। 8 अगस्त को नागपुर शहर कॉंग्रेस (जिला) कमिटी के अध्यक्ष व पश्चिम नागपुर के विधायक, श्री. विकास ठाकरे ने नियुक्ति पत्र दे डॉ. रीचा सुगंध को सचिव पद का भार सौंपा।

गौरतलब है कि डॉ. सुगंध शहर की जानी मानी दंत चिकित्सक, वक्ता एवं वक्ता तो हैं ही, साथ ही साल 2018 में उन्होंने पनाश मिसेस इंडिया का खिताब जीत नागपुर का नाम रौशन किया। अपने स्कुली दिनों से ही कॉंग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई डॉ. सुगंध, विश्व सिंधी सेवा संगम, महाराष्ट्र महिला युवा टीम की कार्याध्यक्ष भी हैं और विश्व सिंधी सेवा संगम, महाराष्ट्र के अध्यक्ष, श्री. प्रताप मोटवानी को अपना सामाजिक गुरु मानती हैं।

Gold Rate
17 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,42,600/-
Gold 22 KT ₹ 1,32,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,83,500/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अपनी नियुक्ति के लिए वे नागपुर शहर (जिला) कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री. विकास ठाकरे, आमदार, श्री. अभिजीत वांजरी, महाराष्ट्र प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के महासचिव, श्री. गिरीश पांडव, सचिव, श्री. विशाल मुत्तेमवार, नागपुर शहर (जिला) कॉंग्रेस कमिटी डॉक्टर्स सेल के अध्यक्ष, डॉ. सुधीर अघाव, पार्षद, श्री. संजय महाकालकर, नागपुर शहर (जिला) कॉंग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष, श्री. किशोर गीद, श्री. प्रकाश फुके, समाजसेवी, श्री. अमित खंगार, श्री.कमलेश तोतडे का आभार माना है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement