Published On : Wed, Aug 2nd, 2017

डॉ. चंद्रशेखर मेश्राम को राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज जीवन साधना पुरस्कार

Advertisement

Nagpur University
नागपुर: 4 अगस्त 1923 को स्थापित मध्य भारत के सबसे प्राचीन राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय के 94 स्थापन दिन का समारोह 4 अगस्त को सुबह 10 बजे अंबाझरी मार्ग स्थित विश्वविद्यालय परिसर के गुरुनानक भवन में आयोजित किया गया है. इस समारोह में प्रमुख अतिथि के तौर पर कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. देवानंद शिंदे उपस्थित रहेंगे. जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षयता कुलगुरु डॉ. सिध्दार्थविनायक काने करेंगे. यह जानकारी मंगलवार को प्र-कुलगुरु डॉ.प्रमोद येवले ने आयोजित पत्र परिषद के दौरान दी. समारोह के दौरान विज्ञान, शिक्षा, सामाजिक तथा अन्य क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करनेवाले मान्यवरों को ‘राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज जीवन साधना पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है. 2017 के लिए यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय कीर्ति के सुप्रसिद्ध मस्तिष्त रोग विशेषज्ञ डॉ.चंद्रशेखर मेश्राम को प्रदान किया जाएगा. इस समारोह में विश्वविद्यालय के आदर्श पुरस्कार व अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे.

आदर्श शिक्षा संस्था पुरस्कार अन्ने ले आउट नागपुर के नगर युवक शिक्षण संस्था को दिया जाएगा. आदर्श अधिकारी पुरस्कार विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव परीक्षा व मूल्यमापन मंडल के मोतीराम तडस को दिया जाएगा. आदर्श शिक्षेत्तर कर्मचारी पुरस्कार विश्वविद्यालय के विकास विभाग के लिपिक सलीम शाह शब्बीर शाह, अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता महेंद्र पाटिल, नवशोधन व साहचर्य मंडल के अर्धकुशल परिचर वासुदेव हरड़े, वीएमवी महाविद्यालय के प्रयोगशाला परिचर मुरलीधर हेड़ाऊ को दिया जाएगा.

विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयीन वार्षिक स्पर्धा 2015 -16 का प्रथम पुरस्कार हिस्लॉप कॉलेज को प्रदान किया जाएगा. दूसरा पुरस्कार काटोल रोड के रामदेव बाबा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग व तीसरा पुरस्कार डॉ. आंबेडकर कॉलेज को प्रदान किया जाएगा. जिला निहाय उत्तेजनार्थ पुरस्कारों में भिवापुर के भिवापुर महाविद्यालय को दिया जाएगा, भंडारा के कला वाणिज्य स्नातक महाविद्यालय, गोंदिया के एस.एस.गर्ल्स कॉलेज और वर्धा के गोविंदराम सेकसरिया वाणिज्य महाविद्यालय को पुरस्कार दिया जाएगा.

उत्कृष्ट विद्यार्थी पुरुस्कारों में अंजुमन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी के संकेत निकोसे, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के इमरान ओपाई, छात्राओं में वर्धा गांधीग्राम कॉलेज की बरखा शेंडे और ब्राह्मी की के.झेड.एस साइंस कॉलेज की प्रज्ञा देवघरे को पुरस्कार दिया जाएगा.

स्थापन दिन के बाद विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों के गायन का सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.