चार आरोपी लगे पुलिस के हाथ
नागपुर: अवैध शराब तस्करी के विवाद में ही सलमान और योगेश की हत्या की गई थी. इस कारोबार पर अपना वर्चस्व बनाने के लिए अब्बास और उसके साथियों ने ही इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था. वाड़ी पुलिस ने अब्बास तैयब खान (21), उसके साथी रितिक रूपेश नाईक (21) अनिकेत राकेश शेंद्रे (19) तथा दीपक लक्ष्मणप्रसाद बिसेन (21) सभी दाभा निवासियों को गिरफ्तार किया है. सोमवार सुबह अमरावती मार्ग स्थित वड़धामना स्थित महेश उर्फ सलमान गजभिये और योगेश मेश्राम की हत्या की गई थी.
दो दिन पहले भिवसनखोरी से शराब तस्कर कर सुबह करीब 7 बजे महेश और योगेश शराब लेकर बाइक से अपने घर की तरफ आ रहे थे. उसी दौरान अमरावती मार्ग पर सुराबर्डी चौक से कुछ दूरी पर हमलावरों ने इस दोहरे हत्या की पूरी वारदात को अंजाम दिया था।
शराब तस्करी को लेकर ही आरोपियों की मृतकों से रंजिश चल रही थी. आरोपी और मृतक कलमेश्वर स्थित गोंडखैरी से शराब लाकर जिले के अवैध अड्डों को पहुंचाते है. अपना दबदबा बनाने के लिए दोनों एक दूसरे को मार्ग से हटाने की तैयारी में थे. सोमवार सुबह आरोपियों को अपने खबरियों से मृतकों के गोंडखैरी से निकलने का पता चला था. जिसके बाद आरोपी कार से पहले ही वड़धामना पहुंच गए. जैसे ही सलमान और योगेश रास्ते से निकले तो उनके करीब आते ही सलमान और योगेश की बाईक को टक्कर मार दी.
RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत...
संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news...
अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest...
टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra








