Published On : Wed, Dec 21st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

रेल्वे स्टेशन पर दिव्यांग फ्रेंडली यात्री सुविधा

Advertisement


नागपुर: रेल यात्रियों  की सुविधा, सुरक्षा एवं संरक्षित रेल  परिचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की  सर्वोच्च प्राथमिकता है। दक्षिण पूर्व  मध्य रेलवे ने बेहतर यात्री सुविधाओं  के लिए निरन्तर कार्यरत है। सभी  स्टेशनों पर मापदंड के अनुसार अधिक  से अधिक यात्री सुविधाएं प्रदान की  जा रही है।

दिव्यागजनों के प्रति अपने  सामाजिक दायित्व तथा कल्याण को  सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण पूर्व  मध्य रेल्वे द्वारा दिव्याग यात्रियों की  सुविधा के लिए स्टेशनों एवं ट्रेनों में  अनेक दिव्यांग फ्रेंडली यात्री सुविधाएं  उपलब्ध कराई गई है ताकि वे बिना  किसी अन्य के सहयोग के अपनी  जरूरतों के सभी काम आत्मनिर्भरता  पूर्वक स्वयं कर सके।

दिव्‍यांगों को स्‍टेशन प्‍लेटफार्म में प्रवेश की सुविधा के लिए 78  स्‍टेशनों पर रैंप, एक प्लेटफॉर्म से दूसरे  प्लेटफार्म पर आसानी से पहुंचने के  लिए 7 स्टेशनों बिलासपुर, अकलतरा,  शक्ति, दुर्ग, गोंदिया, डोंगरगढ़ और  छिंदवाड़ा में फुट ओवर ब्रिज के साथ  ही टिकट काउंटरों पर भी रैम्प की  सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे  दिव्यांग यात्रीगण आसानी से टिकट  ले सकें।

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 5  स्टेशनों पर 12 एस्केलेटर एवं 9  स्टेशनों पर 22 लिफ्ट की सुविधा  उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा  5 स्टेशनों पर 12 एस्केलेटर एवं 10  स्टेशनों पर 17 लिफ्ट के कार्यस्वीकृत  किए गए हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  के 19 प्रमुख स्टेशनों पर ‘दिव्यांग’  यात्रियों को ट्रेन में प्रवेश हेतु पोर्टेबल  रैंप की सुविधा तथा 203 स्टेशनों पर  दिव्यांग फ्रेंडली शौचालय की सुविधा  उपलब्ध कराई गई है। दृष्टी बाधित यात्रियों की सुविधा  को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व  मध्य रेलवे के 20 स्टेशनों पर दिव्यांग  यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते  हुए दिशानिर्देशों के लिए टेक्टाइल  मैप ( ब्रेल लिपि) की सुविधा  प्रदान की गई है।

Advertisement
RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत विषय, छात्र परेशान.. #nagpurnews #rtmnu

RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत...

संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate

संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news #latestnews #todaynews #today #maharashtranews

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news...

अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest...

टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges