Published On : Fri, Jun 9th, 2017

तीन दिनों में 230 मिहान परियोजना पीड़ितों को भूखंड कब्जा पत्र वितरित

Advertisement

MIHAN Kabja Letter
नागपुर: मिहान परियोजना पीड़ितों को आवंटित किए गए भूखंड का कब्जा मौक पर उपलब्ध कराने के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया था. बुधवार को शिविर के पहले ही दिन ७९ परियोजना पीड़ितों को भूखंड कब्जा पत्र वितरण के साथ तीन दिनों में 230 परियोजना पीड़ितों को कब्जा समझाकर उसका कब्जा प्रमाणपत्र सौंपा गया. लिहाजा अब तक ९७९ पीड़ितों में से 566 परियोजना पीड़ितों को पुनर्वास अनुदान बांटा जा चुका है.

साथ ही पुनर्वास अनुदान के लिए ८२३ परियोजना पीड़ितों में से आवश्यक कागजातों को उपलब्ध करानेवाले 238 परियोजना पीड़ितों को अनुदान दिया गया। शिबिर में 167 व कुल 687 परियोजना पीड़ितों ने भूखंड कब्जा पत्र के िलए आवेदन किया है. यह शिविर ज़िलाधिकारी सचिन कुर्वे के निर्देश पर एमएडीसी के व्यवस्थापकीय संचालक सुरेश काकाणी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.