Published On : Tue, Feb 12th, 2019

विवाह योग्य युवतियों में बांटी शादी से सम्बंधित सामग्रियां

Advertisement

संस्था ‘अभी दूर चलना है’ और मंज़िल फाउंडेशन का अभिनव उपक्रम

नागपुर: नगर की सौंदर्य प्रसाधन विशेषज्ञ अनु भसीन ने कहा कि प्रत्येक लड़कियों का सपना होता है कि वह अपनी मां (मायके) से गृहोपयोगी साजो सामान लेकर अपने ससुराल जाए. ताकि ससुराल के सदस्यों में कोई गिला शिकवा न रहे. ऐसे में अधिकांश गरीब घरों की युवतियां अपने छोटे लेकिन महत्वपूर्ण सपने पूरे करने से महरूम हो जाती हैं. जिससे उन्हें शर्मिंदगी और तरह तरह के कष्ट झेलने पड़ते हैं.

इन्हीं समस्याओं से निजात दिलवाने के उद्देश्य से भसीन के नेतृत्व वाली नवोदित सामाजिक संस्था ‘अभी दूर चलना हैं’ ने विगत दिनों युवतियों की शादी के दौरान उपयोग में आने वाली सामग्रियों का वितरण किया.

Advertisement

उक्त कार्यक्रम का आयोजन उक्त संस्था सह मंजिल फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से जरीपटका, नारा रोड स्थित ईडब्लूएस-१ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किया. इस सामाजिक उपक्रम के तहत क्षेत्र के गरीब परिवार की शादी लायक युवतियों को शादी उपयोगी सम्पूर्ण सामग्री का सेट वितरित किया गया.

उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए अनु भसीन, भूमिका प्रेमानी, रागिनी वेलेचा, दिव्या वाधवानी, दीपक चेतनानी, मीणा कृपलानी, मेघा गजभिये, आनंद गजभिये, भावना मोटवानी, किरण जीवनानी, सोनल ज्ञानचंदानी आदि सक्रिय थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.