Published On : Tue, Feb 12th, 2019

एमपीएससी में व्यापम से बड़ा घोटाला

Advertisement

प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष तांबे ने सरकार पर लगाया संगीन आरोप

नागपुर: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी ) परीक्षा में राज्य सरकार ने सामूहिक कॉपी को प्रोत्साहन दिए जाने की खबर हैं.वर्त्तमान सरकार ने उक्त कृत कर व्यापम से भी बड़ा घोटाला किया हैं,उक्त आरोप महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यजीत तांबे ने लगाई।
महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा का आवेदन भरने के पहले अपनी प्रोफाइल तैयार करनी पड़ती हैं.इसमें मोबाइल क्रमांक भी अंकित करना पड़ता हैं.वर्ष २०१७-१८ से परीक्षार्थियों के मोबाइल क्रमांक का अंतिम अंक के आधार पर परीक्षार्थियों को परीक्षा हेतु सीट क्रमांक दी जाती हैं.

Gold Rate
July 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

तांबे के अनुसार प्रशासन की इस प्रक्रिया के मद्देनज़र अनेक परीक्षार्थियों ने अपने मोबाइल की आखिरी सीरीज अपनी सुविधानुसार प्रोफाइल में अंकित किया हैं.इससे परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों में एक-दूसरे की मदद लेने में आसानी हो गई.क्यूंकि परीक्षार्थियों के उक्त प्रयोग से एक-दूसरे के मददगार परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान आगे-पीछे बैठने का अवसर मिल गया.

उक्त प्रक्रिया से एमपीएससी प्रशासन अवगत हैं, इस पर ताम्बे ने प्रशासन से सवाल किया कि उक्त प्रयोग अथवा सुविधा किसके इशारे पर किया गया,इसका खुलासा किया जाये।अर्थात मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले से भी बड़ा घोटाला करने का आरोप तांबे ने सरकार पर मढ़ा हैं.

Advertisement

ताम्बे ने कहा कि सरकार की असक्षमता के कारण मेहनतकश विद्यार्थियों के मेहनत पर सरकार ने पानी फेर दिया।इससे ग्रामीण और आदिवासी इलाके के परीक्षार्थियों पर गहरा असर पड़ा हैं.क्या ग्रामीण और आदिवासी इलाके के परीक्षार्थियों का हुआ नुकसान की जिम्मेदारी फडणवीस सरकार स्वीकार करेंगी ?

तांबे ने फडणवीस सरकार से उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जाँच सह कड़क कार्रवाई करने के साथ ही साथ लिए गए परीक्षा को रद्द करने की मांग की.समय रहते सरकार ने उक्त मामलात को गंभीरता से नहीं लिया तो तांबे ने न्यायालय जाने की चेतावनी दी.

Advertisement
नागपुर में रंगदारी का आतंक! बेसबॉल बैट से हमला #NagpurNews #CrimeNews #Extortion #police #viral

नागपुर में रंगदारी का आतंक! बेसबॉल बैट से हमला #NagpurNews #CrimeNews #Extortion...

गाय के साथ अश्लील हरकत करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार #NagpurNews #CrimeNews #Mankapur #AnimalCruelty

गाय के साथ अश्लील हरकत करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार #NagpurNews #CrimeNews #Mankapur...

राम मंदिर दान राशि मुद्दे पर वर्धा में कांग्रेस का सत्याग्रह #rammandir #Congress #news #political

राम मंदिर दान राशि मुद्दे पर वर्धा में कांग्रेस का सत्याग्रह #rammandir...

बुटीबोरी लूटकांड का 8 दिन में खुलासा #nagpurnews  #Butibori #Crime #LootCase #policeaction #news

बुटीबोरी लूटकांड का 8 दिन में खुलासा #nagpurnews #Butibori #Crime #LootCase #policeaction...

हॉटस्टार अपग्रेड के नाम पर 1.30 लाख की साइबर ठगी...#updatenews #news #nagpurnews #vidarbhanews

हॉटस्टार अपग्रेड के नाम पर 1.30 लाख की साइबर ठगी...#updatenews #news #nagpurnews...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 13 JULY 2026 #top10 #maharashtranews #updatednews #vidarbhanews #news

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 13 JULY 2026 #top10...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges