Published On : Sat, May 2nd, 2015

पुसद : विकलांग जागृति अभियान


महाराष्ट्र सरकार का स्तुत अभियान

पुसद में विकलांगों को मुफ्त साहित्य वितरित

02 may pusad news
पुसद (यवतमाल)। महाराष्ट्र राज्य विकलांग और विकास महामंडल मुंबई द्वारा अपंग जागृति अभियान यवतमाल जिले में शुरू है. शनिवार 2 मई को नवविद्या बहुउद्देशीय संस्था द्वारा पुसद और महागांव के विकलांगों को साहित्य वितरित गया.

जिलाधिकारी तथा सदस्य सचिव, जिला नियोजन समिती विदर्भ विकास मंडल की शिफारिश से विशेष विकास निधि से विकलांगों को सहायक साहित्यों का मुफ्त में वितरण किया गया. महाराष्ट्र राज्य विकलांग वित्त और विकास महामंडल की कर्ज योजना के बारे में मार्गदर्शन, अपंग व्यक्ति को व्यवसाय प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन और शासन के विकलांगों के लिए विभिन्न योजना की जानकारी पुसद में चलाई जा रही है.

Gold Rate
May 06- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,50,100/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस शिविर में करीब 156 लाभार्थियों को ट्रायसिकल, व्हीलचेअर, इअर मशीन, जयपुर फुट, कैलिबार, ईअरिंग किट, ब्लाइंड स्टिक, वॉकर आदि साहित्यों का वितरण किया गया. इस दौरान शिविर में महाराष्ट्र राज्य विकलांग वित्त और विकास महामंडल मुंबई में कर्मचारी रणबीर सिंग, शेरसिंग, ब्रिजेश प्रताप सिंग, रामसुजान, जितेंद्र, शंकर और नवविद्या बहुउद्देशीय संस्था पुसद के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement