Published On : Wed, Jul 8th, 2020

जामसांवली पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के संचालक,मानसिक रोगियों की समस्याएं जानी एनजीओ के कार्यो का किया निरीक्षण

Advertisement

सौंसर -स्वास्थ्य विभाग जबलपुर संभाग के संभागीय संचालक डॉ वाय. एस. ठाकुर ने बुधवार को जामसांवली हनुमान मंदिर परिसर में ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा संचालित मेंटल हेल्थ रिसोर्स सेंटर का निरीक्षण कर क्षेत्र के मानसिक रोगियों की समस्याएं जानी ।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के संभागीय समन्यवक डॉ निहार दिवान, बीएमओ डॉ एन के शास्त्री, संस्था समन्वयक पंकज शर्मा ,डॉ घनश्याम लहरपुरे,डॉ तिड़के प्रमुखता से उपस्थित थे। संस्था समन्वयक पंकज शर्मा ने मानसिक रोगियों के उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दवाओं की कमी ,मंदिर परिसर में मानसिक रोगियों के उपचार के लिए अस्पताल ,फूल टाइम मनोचिकित्स्क की नियुक्ति आदि समस्याए बताकर संस्था द्वारा मानसिक रोगियों के पुर्नवास के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी।

कोरोना लॉकडाउन के दौरान संस्था द्वारा संचालित मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन और राहत सामग्री वितरण की भी जानकारी दी। इस दौरान संभागीय संचालक डॉ ठाकुर ने कहा कि मानसिक रोगियों के पुनर्वास के लिए योग,सेल्फ केयर एक्टिविटी आवश्यक हैं।

Advertisement

उन्होंने संस्था द्वारा सुधारित मानसिक रोगियों को आजीविका से जोड़ने के कार्य की प्रशंसा की। गौरतलब है कि ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा क्षेत्र में संजीवनी सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र में किया जा रहा है ,जिसके अंर्तगत जामसांवली मंदिर परिसर में मेंटल हेल्थ रिसोर्स सेंटर के माध्यम मानसिक रोगियों का उपचार के साथ परामर्श किया जा रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.