Published On : Wed, Jul 8th, 2020

स्मार्ट सिटी वाईफाई का रेंज बढ़ाने की मांग

Advertisement

– महापौर व् स्मार्ट सिटी के निदेशक संदीप जोशी को कांग्रेस के वरिष्ठ नगरसेवक किशोर जिचकार ने दिया निवेदन 2_01_43_29_Nagpur-Smart-and-Sustainable-City_1_H@@IGHT_368_W@@IDTH_627.jpg

नागपुर: कोविड-19 के कारण वर्ष 2020-21 की शैक्षणिक सत्र प्रत्यक्ष रूप से शुरू नहीं हो पाई,वहीं सरकार के निर्देशों पर ऑनलाइन व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा अध्ययन करवाया जा रहा हैं.इसके लिए इंटरनेट की सुविधा की नितांत आवश्यकता हैं.इसके लिए स्मार्ट सिटी की वाईफाई सुविधा अहम् भूमिका अदा कर सकती हैं.

इस सन्दर्भ में कल कांग्रेस के वरिष्ठ नगरसेवक किशोर जिचकार ने महापौर व् स्मार्ट सिटी के निदेशक संदीप जोशी को एक निवेदन सौंप स्मार्ट सिटी वाईफाई का रेंज १०० से २०० मीटर बढ़ाने की मांग की ताकि विद्यार्थियों को सहूलियत हो सके.

इसके साथ ही जिचकार ने यह भी मांग की कि स्मार्ट सिटी वाईफाई के तहत रोजाना एक मोबाइल नंबर पर सिर्फ आधा घंटा ही इंटरनेट सुविधा मिलती हैं,यह अध्ययन कार्य के लिए अपुरी सुविधा हैं,इसके लिए कम से कम २ घंटा रोज की व्यवस्था करवाने की मांग की गई.

Advertisement

याद रहे कि आगामी शुक्रवार १० जुलाई को स्मार्ट सिटी की लगभग ६ माह बाद पहली बैठक होने जा रही,इस बैठक में निदेशकों के मध्य तीखी नोकझोंक की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता,इस बीच क्या महापौर जोशी उक्त मांग को बोर्ड की बैठक में तवज्जों देंगे,जबकि कुछ माह पूर्व महापौर जोशी ने भी उक्त मांग कर चुके हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.