Published On : Wed, Nov 28th, 2018

दीनानाथ स्कूल की एनी एरिक्सन का नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में चयन

Advertisement

नागपुर: दीनानाथ हाईस्कूल और जूनियर कॉलेज के एचएससी (वोकेशनल) में पढ़नेवाली एनी एरिक्सन अंथोनी का चयन अंडर-17 में महाराष्ट्र स्टेट फुटबॉल टीम में हुआ है. यह स्पर्धा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (डीएसओ) द्वारा होगी.

इससे पहले एनी का चयन कोल्हापुर में इसी महीने ट्रायल के लिए हुआ था. एनी 29 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर 2018 तक चंद्रपुर में आयोजित कोचिंग कैंप में शामिल होंगी और उसके बाद त्रिपुरा के अगरतला में 9 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर तक होनेवाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी.

एनी का टीम में चयन होने पर स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर तृप्ति घोष, प्रिंसिपल अलोक कुमार सिन्हा, कोच डॉ. मंडल ने उसे बधाई और आनेवाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.