Published On : Wed, Nov 28th, 2018

CM चषक कार्यक्रम : डांस करते-करते मौत के आगोश में समा गई लड़की, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

Advertisement

कब किसे मौत आ जाए कोई नहीं जानता. ऐसा ही कुछ हुआ 12 साल की एक लड़की के साथ. जब डांस करते करते उसकी मौत हो गई. मामला मुंबई का जहां कांदीवली इलाके में एक डांस कॉम्पिटिशन के दौरान लड़की डांस कर रही थी. ये लड़की स्टेज पर डांस कर रही थी, तभी अचानक वो स्टेज पर गिर पड़ी. लड़की को देख कई लोग स्टेज पर पहुंच गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

बता दें कि ये कार्यक्रम बीजेपी की ओर से कराया गया था. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में भी सामने आ गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि 12 साल की एक लड़की डांस कर रही है तभी वो स्टेज पर गिर जाती है. पहले तो लोगों को लगता है कि यह शायद कोई डांस स्टेप होगा, लेकिन कुछ सेकेंड तक उसके नहीं उठने पर एक लड़का उसके पास पहुंच जाता है. वह उसे उठाने की कोशिश करता है, लेकिन लड़की के शरीर में कोई हलचल नहीं होती.

Gold Rate
Sept 07 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस के अनुसार, कांदीवली पश्चिम के लालजी पाडा में बीते 23 नवंबर से ‘CM चषक’ नाम का कार्यक्रम चल रहा है. जिसमें अलग-अलग प्रकार के खेल का आयोजन किया गया था. मंगलवार शाम डांस का कार्यक्रम था. इसी दौरान 12 साल की अनिशा शर्मा स्टेज पर डांस कर रही थी. अनिशा ने जैसे ही डांस करना शुरू किया, अचानक वह स्टेज पर गिर गई और फिर उठ नहीं पाई .

आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक अनिशा शर्मा कांदीवली पश्चिम की ही रहने वाली थी. वह 7वीं क्लास में पढ़ती थी. पढ़ाई के साथ उसको डांस का भी शौक था. लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है. उसके बाद पुलिस किसी तरह की कोई कार्रवाई करने की बात कह रही है.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.