Published On : Wed, Jul 22nd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

दिल्ली में राहुल की गिरफ्तारी, गोंदिया में हल्ला बोल….सड़क पर उतरे कांग्रेसी , किया धरना प्रदर्शन

​धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा- सरकार के खिलाफ हल्ला बोल , राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Advertisement

गोंदिया‌ NEET परीक्षा कथित पेपर लीक मामले को लेकर देश की राजनीति गर्म है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई और प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के नेता राहुल गांधी व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई कांग्रेसी सांसदों की देर रात हुई गिरफ्तारी के विरोध में आज गोंदिया में जबरदस्त जनाक्रोश देखने को मिला।

​गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहीद भोला भवन में आपातकालीन जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा के बाद भड़के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता स्थानीय ‘जयस्तंभ चौक’ पर एकत्रित हुए और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर ही धरने पर बैठ गए, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ

Gold Rate
Sept 07 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

​कांग्रेसी बोले-आवाज दबा रही सरकार
कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि 20 जुलाई को नीट धांधली के खिलाफ न्याय मांग रहे देश के विद्यार्थियों और युवाओं पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जब इस जुल्म के खिलाफ राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री निवास के बाहर शांतिपूर्ण धरना दिया तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

SDO के जरिए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
सड़क पर प्रदर्शन और घेराबंदी के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपविभागीय अधिकारी (SDO) के माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति को एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा।
प्रेषित ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे,
संसद में तुरंत चर्चा: कथित NEET धांधली पर संसद में तत्काल विशेष चर्चा कराने ,
दिल्ली में आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज किए गए सभी
मुकदमे वापस लेने की मांग की गई है।
इस प्रदर्शन के दौरान गोंदिया जिले के कई कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुस्तैदी से उपस्थित रहे।

Advertisement

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.