Published On : Thu, May 20th, 2021

भुगतान के लिए समय सीमा का किया निर्धारण

Advertisement

– WCL ने भी कोविड से मौत होने पर कोल कर्मी के आश्रित हित में जारी किया GR

नागपुर – कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) प्रबंधन ने कोविड-19 से मरने वाले कर्मचारी और अधिकारियों के आश्रितों को किए जाने वाले समस्त भुगतान के लिए समय सीमा का निर्धारण किया है। सोमवार को प्रबंधन ने इस आशय का एक सर्कुलर जारी किया है। इसके पहले ईसीएल और सीसीएल ने ऐसी व्यवस्था बनाई है।

Gold Rate
Mar 30,2026 - Time 10.25Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,45,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,600/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

डब्ल्यूसीएल के सर्कुलर के अनुसार एक्सग्रेशिया की राशि का भुगतान तीन दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। इसी तरह लाइफ कवर स्कीम का भुगतान दो दिनों में और ग्रेच्युटी की राशि 15 दिनों के भीतर जारी कर दी जाएगी। प्रोविडेंट फंड और पेंशन भुगतान के लिए भी 15 दिनों की समयसीमा निर्धारित की गई है। आश्रित को रोजगार देने की प्रक्रिया भी 15 दिनों प्रारंभ करने का उल्लेख सर्कुलर में है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement