Published On : Sat, Jun 6th, 2020

पिछले वर्ष अच्छी बारिश के बावजूद काटोल के 27 गांवो में पानी की किल्लत

Advertisement

काटोल – काटोल तहसील में पिछले वर्ष जोरदार बारिश होने के बावजूद भी 27 गांवो को इस समय पिने के पानी की किल्लत हो रही है. गांवो में पानी देनेवाले कुएं सूखे पड़े है. प्रशासन ने वाटर सप्लाई करने के लिए 27 कुओ का अधिग्रहण किया है. काटोल तहसील की बारिश की वार्षिक एवरेज 875 मिमी है. पिछले वर्ष तहसील में 1010 मिमी बारिश हुई थी. जिसके कारण इस वर्ष पानी की किल्लत क्षेत्र में नहीं होगी.

ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था. बावजूद इसके पानी की किल्लत निर्माण हो गई है. जानकारी के अनुसार काटोल तहसील के अनेक गांवो में वाटर सप्लाई करनेवाले कुंए मार्च व् अप्रैल महीने में ही सुख गए थे. स्थानीय ग्रामपंचायतों की मांग पर काटोल ग्रामपंचायत समिति के गटविकास अधिकारी सुनील साने, तहसीलदार अजय चरडे ने तहसील के 27 गांवो के लोगों को पानी देने के लिए निजी कुंओ का अधिग्रहण किया है.

इन गांवो में बेनवा,नायगांव,गंगालडोह,फेटरी,पंचधार,धोतीवाड़ा,भोरगढ़,मेंडेपठार,सावली,गोंडिदिग्रस,वाढ़ोणा,डोरली,मुकनी,पंचमवाड़ी,मसली,बंडली,पुसागोंदि,खामली,सोनपुर,सोनखांब,मिनिवाड़ा,मालेगांव,खैरी,वसंतनगर,कोहला,पांढ़रढाकनी,दोडकी के गांवो का समावेश है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.