Published On : Sat, Jun 6th, 2020

रशिया में फंसे 200 MBBS विद्यार्थी 17 जून को लौटेंगे

Advertisement

विधायक प्रकाश गजभिये से मिले पालक,एनसीपी सांसद व राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने किया प्रयास

नागपुर – रशिया में विदर्भ के 200 विद्यार्थी MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं, इन दिनों कोरोना की वजह से संकट में आ गए,अपने-अपने बच्चों के कुशल वापसी के लिए वे सभी एनसीपी विधायक प्रकाश गजभिये से मुलाकात की।इनके सकारात्मक प्रयास को राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे,गृहमंत्री अनिल देशमुख और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने उल्लेखनीय सहयोग किया,नतीजा 17 जून को मास्को से सभी विद्यार्थी नागपुर लौट रहे हैं।

उक्त पालकों की मांग पर विधायक गजभिये ने नागपुर के जिलाधिकारी रविन्द्र ठाकरे से मुलाकात की,ठाकरे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य व केंद्र सरकार से पत्र व्यवहार किये। दूसरी ओर गजभिये की गुजारिश कर सांसद सुप्रिया सुले और गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भारतीय और रशिया दूतावास से चर्चा कर समन्वय कायम कर विदर्भ के उक्त सभी विद्यार्थियों को वापिस लाने में अहम भूमिका निभाई। इस क्रम में 15 जून से 15 विमान द्वारा उक्त 200 विद्यार्थी नागपुर लौटेंगे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.