Published On : Thu, Jan 31st, 2019

पालकमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम में 40 साल पुराना अतिक्रमण हटा

Advertisement

नागपुर: पालकमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए चालीस साल पुराना अतिरिक्त हटाया गया. पालकमंत्री के आदेश से हटाए गए अतिक्रमण से लोगों ने राहत की सांस ली है.

सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप मोटवानी ने बताया कि पालकमंत्री जो नागपुर के प्रत्येक जोन में जाकर वहां के निवासियों की छोटी से छोटी समस्याओं का जनसंवाद कार्यक्रम में खुद और पूरी सरकारी यंत्रणा के साथ तुरंत समाधान कर बेहद सराहनीय कार्य कर रहे हैं. मोटवानी ने बताया ऐसे ही गाँधीबाग जोन में आयोजित जनसंवाद प्रोग्राम में उन्होंने लकडगंज कारपोरेशन आफिस के आगे लकडगंज मैदान के सामने गत 40 वर्षों से निवासियों के निवास के सामने प्रमुख सड़क पर हर रविवार मुर्गी बाजार के अतिक्रमण का विषय उठाया था. मुर्गी बाजार के कारण उनके घरों और रोड पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, और भीषण अवैध अतिक्रमण से उस क्षेत्र के रहवासियो का जीना दूभर हो गया था. जनसंवाद कार्यक्रम में जब इस तकलीफ का विषय रखा गया तो पालकमंत्री ने तुरंत कार्रवाही के निर्देश दिए और उसी दिन मनपा के जॉइंट कमिशनर ठाकरे के नेतृत्व में अतिक्रमण विभाग के प्रमुख अशोक पाटिल और मनपा के अधिकारियों ने उस स्थान का दौरा कर वहां की पूरी स्तिथि का अध्ययन किया. तुरंत ही पालकमंत्री द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम में जो समस्याएं आई थीं उनको और संबंधित अधिकारियों की सभा मनपा सभागृह में लेकर संबंधित अधिकारियों को तुरन्त कार्यवाही के आदेश दिए. जॉइंट कमिश्नर ठाकरेजी ने मोटवानी को पालकमंत्री के समक्ष आश्वासन दिया कि उस क्षेत्र से हरदम के लिए अतिक्रमण हटाया जाएगा और अन्यत्र स्थांतरण किया जाएगा.

मोटवानी ने बताया सभा में लिए गए निर्णय अनुसार और पालकमंत्री की तत्परता से 40 वर्ष पुराना अतिक्रमण रविवार को हटाकर लकडगंज मैदान के खाली जगह पर भेजा गया. मोटवानी ने बताया कि इसके लिए पूर्व नागपुर के विधायक कृषणा खोपड़े, नगरसेवक मनोज चापले का पूरा सहयोग मिला.

पूर्व नागपुर के विधायक कृषणा खोपड़े ने लकडगंज मैदान में झोपड़पट्टी का अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटाने और वहां मनपा द्वारा कोई बड़ा प्रोजेक्ट लाने का विषय सभा में रखा ,पालकमंत्री बावनकुले ने उसको गंभीरता से लेकर तुरंत कार्रवाही के आदेश दिए. प्रताप मोटवानी और वहां के नागरिकों ने पालकमंत्री द्वारा तत्परता से 40 वर्ष पुराने अतिक्रमण को वहाँ से स्थांनातरण करने पर बुके देकर सत्कार कर उस क्षेत्र के नागरिकों की तरफ से आभार माना.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.