Published On : Mon, Mar 22nd, 2021

पोक्सो अॅक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisement

4 बच्चों का यौन शोषण कर हुआ था फरार

नागपुर: यशोधरानगर पुलिस ने पोक्सो अॅक्ट के अंतर्गत एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ सक्करदरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. पकड़ा गया अपराधी 19 वर्षीय सूर्या बाबूराव जांभुलकर है.

वह पार्वतीनगर का निवासी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 12.10 बजे पैट्रॉलिंग के दौरान, यशोधरानगर पुलिस स्टेशन में कार्यरत शोएब शेख को गुप्त सूचना मिली कि सक्करदरा थाने के अंतर्गत घटी 4 बच्चों के यौन शोषण मामले में फरार आरोपी सूर्या भोलेनगर में बिनाकी मंगलवारी के निकट एक पुल के नीचे खड़ा है. वह ग्रे शर्ट और लाल पैंट पहना था.

शोएब ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया. सूरज को पकड़ने के लिए बिकारी मंगलवारी पुल के पास एक जाल बिछाया गया. मौका मिलते ही पुलिस दल ने सूरज को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की प्रक्रिया प्रारंभ की गई. पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल किया. बाद में केस को सक्करदरा पुलिस को सौंप दिया गया.

Advertisement

इस कार्रवाई में अशोक मेश्राम, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) राजेंद्र कुमार सानप के मार्गदर्शन में एएसआय श्रीनिवास दराडे, शोएब शेख, मनीष भोसले, राजकुमार पाल, नीतेश धाबर्डे, प्रसन्नजीत जांभुलकर आदि पुलिसकर्मीयों ने महत्तवपूर्ण योगदान दिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.