Published On : Mon, Mar 22nd, 2021

मेयो अस्पताल में सभी वेंटिलेटर सुव्यवस्थित

‘आग लगा ही नही’ डीन डॉ. केवालिया का खुलासा

नागपुर: इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (मेयो) में एक पंक्ति में पांच वेंटिलेटर कुछ देर के लिए बंद हो गए. परिणामस्वरूप बॅटरी पर पूरा काम काज किया गया. एक वेंटीलेटर को बदल दिया गया. इससे कुछ समय के लिए उस लाइन में अचानक बिजली खत्म हो गई लेकिन कोई शॉर्ट सर्किट नहीं हुआ और मरीज़ों के इलाज में बाधा नहीं आई. इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अजय केवालिया इस घटना पर खुलासा करते हुए कहा.

Gold Rate
May 22- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,71,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की अफवाह फैलाई जा रही है. हालांकि, इसमें कोई तथ्य नहीं है और सभी चिकित्सा प्रणाली सुव्यवस्थित हैं और आग नहीं लगी है. नागरिकों और मरीज़ों को भयभीत नहीं होना चाहिए और अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए, उन्होंने कहा.

कोविड सहित सभी वार्ड सुचारू रूप से चल रहे हैं और मरीज़ों को चिंता नहीं करनी चाहिए. डीन ने स्वयं साइट का निरीक्षण किया. इस दौरान लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी वेंटिलेटर ठीक से काम कर रहे हैं और वेंटिलेटर पर रोगियों का इलाज बिना किसी बाधा के किया जा रहा है. बिजली की आपूर्ति बंद होने पर, 4 वेंटिलेटर बैटरी पर चलाए जा सकते हैं. खराब वेंटीलेटर को बदल दिया गया है, उन्होंने कहा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement