Published On : Fri, Feb 20th, 2015

ब्रह्मपुरी : चीतल की खाल समेत 1 किलो गांजा जब्त

Advertisement


अज्ञात आरोपी फरार

Chital mass
ब्रह्मपुरी (चंद्रपुर)। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर वन विभाग ने कुर्झा वार्ड स्थित एक किराना दुकान परिसर में छापा मार कार्रवाई कर चीतल की खाल के समेत एक किलो गांजा जब्त किया है. यह कार्रवाई गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब की गई.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुर्झा वार्ड के मुख्य मार्ग पर अश्‍विनी किराना स्टोर्स परिसर में चीतल की खाल होने की गुप्त जानकारी वन विभाग के क्षेत्र सहायक एस.बी. मोहुर्ले को मिली थी. जानकारी के  आधार पर वन विभाग ने दुकान परिसर में छापा मारकर कार्रवाई की, जिसमें वन विभाग के अधिकारियों को दुकान के सामने एक नीली स्पोर्ट्स बैग मिली. बैग की छानबीन के दौरान उसमें चीतल की खाल के साथ एक किलो गांजा पाया गया, जिसकी कीमत 10 हजार रु. आंकी गई है. वन विभाग के अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले एक युवक और युवती चेहरे पर दुपट्टा बांधकर दुपहिया से ब्रह्मपुरी की ओर जाने की जानकारी दुकान मालिक करंबे ने वन विभाग के अधिकारियों को दी. वन विभाग ने घटनास्थल से बरामद किया हुआ गांजा पुलिस के हवाले कर दिया है.

Gold Rate
Mar 2nd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,67,000/-
Gold 22 KT ₹ 1,55,300/-
Silver/Kg ₹ 2,87,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

Ganja

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement