Published On : Thu, Feb 16th, 2017

हेड कांस्टेबल की बीमार पत्नी मर गयी और लाश से बदबू आने लगी फिर भी किसी को मालूम नहीं चला!

Advertisement
Decomposed body

Representational Pic

नागपुर: गिट्टीखदान थाने की इमारत से सटे पुलिस मुख्यालय में आज कुछ समय के लिए स्तब्धता का वातावरण निर्मित हो गया। दरअसल यहाँ पुलिस कर्मचारियों के आवासीय परिसर के एक घर से उसी घर में रहने वाली एक अधेड़ आयु की महिला मृत अवस्था में मिली। इस महिला का शव गलने लगा था और उसमें से बहुत बदबू आ रही थी। बताया गया कि मृत महिला काफी दिनों से बीमार चल रही थी और इसी दौरान उनकी मृत्यु हो जाने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल अरविंदलाल पांडे गणेशपेठ थाने में सेवारत है। पुलिस मुख्यालय के आवासीय परिसर के घर क्रमांक इ-24/3 में वह रहता है। उसकी पत्नी सुनीता लंबे समय से बीमार थी और वह घर पर ही उनका उपचार करा रहा था। आज पड़ोसियों को कांस्टेबल अरविंदलाल पांडे के घर से तेज बदबू आती महसूस हुयी। किसी अनहोनी की आशंका में गिट्टीखदान पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस जब पहुंची तो उन्हें अरविंद की पत्नी सुनीता का शव मिला। शव बहुत ही बुरी अवस्था में था और गलने लगा था।

Gold Rate
Feb 24rd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,66,300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

क्योंकि मामला विभाग से जुड़े एक कर्मचारी से संबंधित है, इसलिए इस विषय पर पुलिस अधिकारियों द्वारा फ़िलहाल कुछ भी कहने से बचा जा रहा है। शव पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जाँच शुरु है और सचाई जाँच के बाद ही सामने आएगी।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement