Published On : Tue, Jan 4th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

रंजिश के चलते युवक पर किया जानलेवा हमला

Advertisement

नागपुर. पुरानी रंजिश के चलेते 2 लोगों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. यह घटना जरीपटका थानांतर्गत गौतमनगर की क्रिश्चन कॉलोनी में हुई. जख्मी बलराज हेमराज चौधरी (29) बताया गया. पुलिस ने बलराज की शिकायत पर मोहननगर, खलासी लाइन निवासी अंकुश उर्फ पीयूष अनिल पड्डलवार (21) और गौतमनगर निवासी लखन शामराव टोटलवार (22) के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बलराज टाइल्स फिटिंग का काम करता है. अंकुश वाड़ी में स्थित एक शोरूम में काम करता है. अंकुश का लखन के घर पर आना-जाना था. कुछ दिन पहले बलराज और अंकुश का विवाद हो गया. दोनों ने एक-दूसरे गालीगलौज करके देख लेने की धमकी दी थी. रविवार की रात 8 बजे के दौरान बलराज अपने घर के सामने बैठा था. इसी दौरान अंकुश और लखन वहां पहुंचे.

गालीगलौज और मारपीट करने लगे. इसी दौरान अंकुश ने उसपर चाकू से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया और दोनों फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही जरीपटका पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.