Published On : Tue, Aug 25th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

अपराधियों पर डीसीपी राव का शिकंजा; शिबू गैंग समेत 5 तड़ीपार

Advertisement

अपराधियों पर डीसीपी राव का शिकंजा; शिबू गैंग समेत 5 तड़ीपार

नागपुर टुडे – शहर में लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। परिमंडल-4 की डीसीपी रश्मिता राव ने शिबू गैंग के तीन सदस्यों समेत पांच अपराधियों को जिले से तड़ीपार करने के आदेश जारी किए हैं। इनमें से कुछ आरोपियों को दो वर्ष, जबकि एक आरोपी को छह वर्ष के लिए जिले से बाहर किया गया है।

सबैस्टियन उर्फ शिबू राफेल अंथोनी (32) तथा उसकी गैंग के सदस्य जाटतरोड़ी, इंदिरानगर निवासी सचिन प्रदीप वासनिक (35) और अभिषेक रवींद्र बोरकर (30) को दो वर्ष के लिए जिले से तड़ीपार किया गया है। तीनों पर हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, धमकी, फिरौती और अपहरण जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों के चलते क्षेत्र में उनकी दहशत का माहौल बना हुआ था। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद उनके आचरण में सुधार नहीं होने पर इमामवाड़ा पुलिस ने तड़ीपारी का प्रस्ताव तैयार किया था।

लकी छह वर्ष के लिए तड़ीपार

इसके अलावा रामबाग निवासी प्रियांशू उर्फ लकी मोहन ठाकरे (21) को छह वर्ष के लिए जिले से बाहर किया गया है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट और डकैती की तैयारी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

Advertisement

रवि भी दो साल जिले से बाहर

ऊंटखाना निवासी रवि उर्फ ऋषि भाऊराव हाडके (24) को भी दो वर्ष के लिए तड़ीपार किया गया है। उसके खिलाफ डकैती, हत्या का प्रयास, छेड़खानी, चोरी और मारपीट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद भी उसकी आपराधिक गतिविधियां जारी रहने के कारण पुलिस ने उसके खिलाफ तड़ीपारी की कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, तड़ीपार किए गए आरोपियों को जिले की सीमा से बाहर भेजने की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाशों में पुलिस का स्पष्ट संदेश गया है कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.