Published On : Mon, May 25th, 2015

दर्यापुर : करंट लगने से शिक्षक की मौत

Advertisement


दर्यापुर (अमरावती)।
कूलर में पानी डालते समय अचानक करंट लगने से प्रबोधन विद्यालय के शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना रविवार को सुबह तड़के 5.30 बजे हुई. घटना सत्यभामा नगर में हुई. मृतक गजानन मोहोड (42) है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से साईंनगर क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो रही है. रविवार की सुबह अचानक नल आया. गजानन मोहोड रोज मॉर्निंग वॉक को जाते थे. रोज की तरह रविवार की सुबह तड़के उठकर घूमने जाने की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने नल का पाइप कूलर में पानी भरने के लिए डाला. कूलर में तकनीकी खराबी रहने से बिजली का जबर्दस्त करंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई. उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री, भाई का परिवार है. एएसआई अनिल आठवले मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं.

Shock

Representational Pic

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Feb20 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above