Published On : Fri, Nov 8th, 2019

राशिफल 8 नवंबरः किनके होंगे अधिक खर्चे, किन्हें मिलेगा लाभ

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा गुरु के घर मीन राशि में दिन रात संचार करेंगे जहां इन पर मंगल की नजर रहेगी। मंगल और चंद्रमा एक-दूसरे को आमने-सामने घूर कर देखेंगे। ग्रहों की इस दृष्टि संबंध से आपका दिन कैसा गुजरेगा देखिए…

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है, अतः वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। संतान से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है। बाहर के खान-पान से बचें। भाग्य 60% साथ देगा।

वृषभ: आज का दिन विशेष उन्नतिकारक है। कोई भी रुका हुआ कार्य जो आपका नहीं बन पा रहा हो, आज क्रियान्वित करें, सफलता अवश्य मिलेगी। नए कार्यों का आयोजन हाथ में लेंगे। आर्थिक मामलों में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।

मिथुन: कल जो आपका कार्य नहीं बना, वह आज बनने की सम्भावना है। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। अचानक रुका हुआ धन प्राप्त होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग होगा। भाग्य 78% साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आज यात्रा का योग बन रहा है। भाग्य का साथ मिलेगा। आज उन्नतिकारक दिन है। बिगड़े हुए सभी कार्य बनने लगेंगे। आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी और समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। आर्थिक लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन में उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 80% साथ देगा।

सिंह: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज अपनी प्रिय वस्तुओं और मोबाइल आदि का ध्यान रखें, लापरवाही के कारण कोई चीज गुम हो सकती है। गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। भाई-बंधुओं द्वारा लाभ होने की संभावना है। भाग्य 65% साथ देगा।

कन्या:प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। नया कार्य या रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। नए संबंध स्थापित करने या कार्य के संबंध में महत्त्वपूर्ण निर्णय हो सके तो टालें। भाग्य 70% साथ देगा।

तुला: आज शुभ और धनदायक दिन है। आपके शत्रु निर्बल रहेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। आय के नए साधन बनेंगे। मेहनत करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कोई मददगार मिल सकता है। भाग्य 68% साथ देगा।

वृश्चिक: आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। मित्रों या संबंधियों से उपहार मिलने का भी योग है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता से प्रगति होगी। भाग्य 75% साथ देगा।

धनु:क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। मन आज बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हो सके तो आज कोई नई डील ना करें। महत्वपूर्ण निर्णयों को आज टाल देना बेहतर होगा। मंदिर या किसी धर्मि स्थल की यात्रा कर सकते हैं। भाग्य 55% साथ देगा।

मकर: आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मनोबल बढ़ेगा और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। भरोसेमंद व्यक्ति से लाभ आज अवश्य होगा। कहीं से शुभ सूचना मिल सकती है। मित्रों या संबंधियों से उपहार मिलने का भी योग है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता से प्रगति होगी। भाग्य 72% साथ देगा।

कुंभ: आज का दिन शुभ है। आज धनागमन हो सकता है। धन निवेश भी कर सकते हैं, अवश्य लाभ होगा। शेयर आदि में भी धन का निवेश आज लाभदायक रहेगा। दोस्तों से संग कहीं बाहर खान-पान का भी संयोग बना सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। भाग्य 70% साथ देगा।

आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। मनोरंजन कार्यों पर खर्च हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। आभूषणों के पीछे धन व्यय होगा। भाग्य 65% साथ देगा।-

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.