पुणे: कांग्रेस के कार्याध्यक्ष और विधायक विश्वजीत कदम एक कार हादसे में बाल-बाल बच गए. पुणे में बुधवार रात 11:30 के करीब यह हादसा हुआ. हादसे में एयर बैग के कारण कदम को कई बड़ी चोट नहीं लगी हालांकि कार का काफी नुकसान हो गया. विश्वजीत कांग्रेस के दिवंगत नेता पतंगराव कदम के पुत्र हैं.
पुलिस के अनुसार कदम बुधवार रात मुंबई से कराड़ के लिए रवाना हुए थे. पुणे शहर के नजदीक कदम की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कराड में एक कार्यक्रम में शरद पवार और पृथ्वीराज चौहान भी मौजूद थे.
हादसे के काफी देर बाद कदम कराड के लिए रवाना हुए. विश्वजीत सांगली के पलसु कडेगांव चुनाव क्षेत्र से एक बार फिर विधायक चुने गए हैं. उन्होंने शिवसेना के संजय विभुते को हराया था.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
NAGPUR TODAY |TOP - 10 NEWS | 7 JULY 2026 #newsupdate #maharashtranews...
"इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह...
सराफा दुकान से 12.75 लाख के सोने के आभूषण चोरी, महिला के...
बिना दस्तावेज़ बच्चे के प्रवेश पर सवाल ...#newsupdate #news #maharashtranews #nagpurnews





